उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी एक कार से लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की मां ने क्या कहा
मृतका स्वाति पांडेय की मां गीता पांडेय ने बताया कि 3 साल पहले उनके पति मनोज पांडेय घर से लापता हो गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चला। 4 दिन पहले उनकी 14 साल की बेटी स्वाति पांडेय को भी गायब कर दिया गया और आज उसका शव मिला। स्वाति की मां ने बताया की 2 साल पहले स्वाति का एक्सीडेंट हुआ था इसके बाद उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी और 4 दिन पहले शाम 7 बजे उसको अगवा कर लिया गया था। काफी खोजबीन के बाद लड़की नहीं मिली और आज तड़के सुबह आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी ऑल्टो कार की डिग्गी में शव मिला। घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।
पुलिस ने कार और आश्रम को किया सील
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अलावा पूरे आश्रम को सील कर दिया है और छानवीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है, जहां यह कार बीते कई दिनों से खड़ी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने बताया कि कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने जब उस कार को खोल कर देखा तो उसके अंदर शव मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
-एजेंसियां
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026