अदरक के औषधीय गुणों से सभी वाकिफ हैं। यही वजह है कि इसका उपयोग न सिर्फ आयुर्वेद में बल्कि भारतीय खानों में भी जरूर किया जाता है। जितना गुणकारी अदरक है, उतना ही गुणकारी अदरक का पानी भी है। इसमें मौजूद जिंजरोल, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
पेट का रखे ध्यान
रोज अदरक का पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है। यह पेट में जलन की समस्या को भी दूर करता है।
डायबिटीज के लिए
अदरक के पानी में मौजूद जिंक तत्व इंसुलिन बढ़ाते हैं जिससे डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
वेट लॉस के लिए
अदरक की ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की खासियत फूड क्रेविंग कम करती है। साथ ही यह शरीर की फैट बर्न करने की प्रक्रिया को भी बूस्ट देती है। इसमें कैलरीज भी जीरो होती हैं। ये क्वॉलिटीज लोगों को वजन कम करने में मदद करती हैं।
पीरियड पेन में दे राहत
एक रिसर्च के मुताबिक पीरियड के दिनों में रोज अदरक का हल्का गरम पानी पीने पर दर्द, ब्लोटिंग और मरोड़ की समस्या कम हो जाती है। ऐसा अदरक में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों के कारण होता है।
मसल रिपेयर
एक्सर्साइज करने के दौरान मसल्स डैमेज हो सकती हैं। इन्हें रिपेयर करने में अदरक का पानी मदद कर सकता है। रोज इस पानी को पीने पर मसल्स रिपेयर के प्रॉसेस को बूस्ट करने में सहायता मिलती है।
उल्टी और उबकाई में राहत
उल्टी जैसा हो या उबकाई आए तो ऐसे में अदरक का पानी पी लें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। मॉर्निंग सिकनेस की स्थिति में भी यह पानी राहत देता है।
-एजेंसियां
- ’2027 के विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है’: वाराणसी चुनाव नतीजों के बाद बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव - October 29, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026