Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। पांच सितंबर को इस सीट पर वोटिंग होगी। इससे पहले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बीच यहां पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
भाजपा ने घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। इस बीच यूपी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन देने का एलान किया है। UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress State President Ajay Rai) की तरफ से इसको लेकर सर्मथन पत्र जारी किया गया है।
घोषी उपचुनाव में INDIA गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह जी को कांग्रेस ने दिया समर्थन
प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने की घोषणा pic.twitter.com/lWVSD3Z56Y
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 26, 2023
इसमें कहा गया है कि, समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलेपमेन्टल इंक्लूसिव एलाइंस (इंडिया) का हिस्सा है, इसलिए दिनांक 05 सितम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के अन्तर्गत 354-घोसी विधानसभा के होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन प्रदान करती है और अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करती है कि वे समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026