Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। गीता जयंती महोत्सव समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर आयोजित हुई बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को गीता जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संदर्भ में चर्चा की गई।
चुनिंदा विद्वानों द्वारा वेबिनार व सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से गीता जयंती मनाने की तैयारी है
समिति के संयोजक संजय लवानियाँ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न स्तर पर मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके अंतर्गत जगह-जगह हवन, पूजन, गीता पाठ, संगोष्ठी व शाम को प्रत्येक घर में 18 गोमय दीपक जलाए जायेंगे। इसके अलावा युवाओं के लिये सेल्फी विद गीता व चुनिंदा विद्वानों द्वारा वेबिनार व अन्य माध्यमों से सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से गीता जयंती मनाने की तैयारी है।
इसके अलावा समिति के सदस्यों द्वारा सभी सामाजिक, धार्मिक व अन्य संगठनों से भी संपर्क कर उन्हें भी कार्यक्रम के लिये आग्रह करने के लिये कल से ही अभियान शुरू किया जायेगा।
बैठक में प्रमुखरूप से अनुराग चतुर्वेदी, विवेक चौधरी, आचार्य देवव्रत, नट्टू पंडित, गौरव चौधरी, स्वाध्याय परिवार से आशीष चौधरी, हरिओम सिकरवार, राहुल शर्मा, अनुज चौधरी, अरुण कुमार, लव चतुर्वेदी, संचालन चौधरी प्रेमसिंह ने किया।
- यूपी एमएलसी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: बागी उम्मीदवार डॉ. संजयन त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल, अखिलेश यादव ने दिया समर्थन - October 3, 2026
- डीएम अंकल पापा से बात नहीं हो पाती…सोनभद्र की 5 साल की बच्ची की मासूम गुहार, हाथ जोड़कर की गांव में मोबाइल नेटवर्क लगवाने की अपील, वीडियो हुआ वायरल - October 3, 2026
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026