नई दिल्ली। सलमान खान को एक बार फिर से कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। बरार पर कनाडा पुलिस ने इनाम रखा है और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद अब उसके गैंग मेंबर गोल्डी बरार ने खुलेआम सलमान खान को मारने की बात कहने के साथ ही ये भी कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने में उनकी गैंग का ही हाथ है।
इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने कहा कि उसकी गैंग सलमान खान को जरूर मारेगी। इतना ही नहीं वॉन्टेड गैंग्स्टर ने कहा, ‘जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उसे मार देंगे।’
बरार ने कहा कि उसे भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने बताया था कि उन्होंने (Salman Khan) माफी नहीं मांगी है। बाबा दया सिर्फ तब दिखाते हैं, जब कोई उस माफी के काबिल होता है। इससे पहले लॉरेस बिश्नोई भी एक इंटरव्यू में यह कह चुका ये बात कही थी कि सलमान खान को मारना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गोल है।
गैंगस्टर गोल्डी बरार ने यह भी कहा कि “उसकी हिट लिस्ट में सिर्फ सलमान खान नहीं है, बल्कि हम जब तक जिंदा हैं अपने हर दुश्मन को मारने की कोशिश जारी रखेंगे। सलमान खान हमारी गैंग का टारगेट है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब सफल होंगे सबको पता लग ही जाएगा।”
जांच एजेंसी एनआइए (NIA) भी अपनी चार्जशीट में ये बता चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में इस वक्त 700 से अधिक शूटर्स एक्टिव हैं। अपनी चार्जशीट में एजेंसी ने यह भी बताया कि पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कई हाई प्रोफाइल हत्याओं के पीछे मास्टरमाइंड इसी गैंग का हाथ है।
इस साल की शुरुआत में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सलमान को गैंग की तरफ से कई धमकी भरे मेल मिले थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026