लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। वह भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। कहा कि विपक्ष अपने-अपने राज्यों में मजबूत है। भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। 2024 में भाजपा का सफाया होगा। भाजपाई चाहे जितना प्रयोग कर लें अब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। बढ़ती महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी इन्वेस्टमेंट मीट के बाद आखिर उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर निवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? सरकार को निवेशकों को ढूंढना पड़ रहा है, फिर भी वह नहीं आ रहे हैं। कोई कारखाना, उद्योग नहीं लगा। महंगाई बढ़ी है तो मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है।
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) ने पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में कहीं भी चले जाइए सड़कों पर सांड़ ही सांड़ दिखाई देते हैं। वही ट्रैफिक संभाल रहे है। प्रधानमंत्री जी ने छुट्टा जानवरों के लिए जो घोषणा की थी उसका क्या हुआ? किसान की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ?
इसके साथ ही कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। पार्टियों को तोड़ना और विधायकों को पद का और अन्य तरह का लालच देकर अपने साथ ले जाना, क्या भ्रष्टाचार नहीं है? उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी तोड़फोड़ कर ले विपक्ष को कोई झटका नहीं लगने वाला है।
भाजपा को अंततः जाना ही है, क्योंकि जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर और जनादेश का अपमान कर रही है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रही है।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026