नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस का ये मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट में फिल्मी स्टाइल में लिखा है, ‘न्यू ईयर ईव पर ‘मस्त में रहने का’, लेकिन ‘जरा हटके जरा बचके’, अगर ‘एनिमल’ बनकर ‘बवाल’ का ‘नॉन स्टॉप धमाल’ मचाया तो कहीं ऐसा ना हो कि 2024 का पहला दिन अपनी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के बजाय ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ मनाना पड़े’. साथ ही दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट में कैप्शन भी मजेदार तरीके से फिल्मी स्टाइल में लिखा हुआ है. कैप्शन में लिखा है, ‘सैम बहादुरी इसी में है कि सेफ्टी को ‘भगवान भरोसे’ मत रखो..क्योंकि आप भी ‘किसी का भाई, किसी की जान’ हो’.
देखिए दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट
SAM BAHADURi isi mein hai ki safety ko BHAGWAN BHAROSE mat rakho.. after all, aap bhi KISI KA BHAI, KISI KI JAAN ho!#NewYear#NewYearEve#NewYear2024 pic.twitter.com/ErEllJNIHN
— Delhi Police (@DelhiPolice) December 31, 2023
फिल्मी स्टाइल में दिए दिल्ली पुलिस के इस खास संदेश ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 10 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
कोई कह रहा है कि ‘दिल्ली पुलिस बहुत क्रिएटिव है’, तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है कि ‘हम समझ गए. इतना डिटेल में जाने की क्या जरूरत है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘अपील करने का तरीका थोड़ा केजुअल है’, तो एक ने लिखा है कि ‘अब तो सुधरना ही पड़ेगा’.
– एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026