आजकल अधिकांश लोग समय बचाने के लिए फ्रोजन फूड का इस्तेमाल करते हैं, मगर वे नहीं जानते कि अनके कितने घातक परिणाम हो सकते हैं।
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई शॉर्टकट अपनाना चाहता है लेकिन शॉर्टकट के साथ स्वस्थ रहना भी आवश्यक है और ऐसा केवल हेल्दी फूड्स या फिर घर के बने खाने से ही हो सकता है। लेकिन हम में से अधिकांश लोग घर पर तो खाना बनाते हैं लेकिन समय बचाने के लिए फ्रोजन फूड आइटम्स खरीदते हैं। फ्रोजन फूड्स में कई चीजें शामिल हैं, जैसे की सब्जियां। कई बार ये रेडी-मेड होते हैं और कई बार बिना पके हुए होते हैं।
कुछ खाद्य पदार्थों ऐसे होते हैं जिन्हें जमा कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि वे आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकते हैं। फ्रोजन फूड्स में अतिरिक्त नमक, चीनी और ट्रांस वसा होते हैं, जो हृदय रोग के खतरे को बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें आपको कभी भी फ्रोजन नहीं खरीदना चाहिए।
फ्रोजन ब्रॉकली
फ्रीज किए गए ब्रोकली अपना स्वाद तो खोते ही हैं साथ ही इसकी पोषण सामग्री भी कम हो सकती है।
फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज़
फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज़ अपने स्वाद और पकाने में आसान होने के कारण बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन यह नियमित फ्राइज़ की तुलना में ज्यादा अनहेल्दी हैं क्योंकि इनमें अतिरिक्त नमक और तेल होता है। तो, अगली बार जब आपका फ्राइज़ खाने का मन करे, तो फ्रोजन फ्राइज को पूरी तरह से अवॉइड करें।
फ्रोजन स्ट्रॉबेरी
वैसे तो स्ट्रॉबेरी बहुत सेहतमंद होते हैं, लेकिन आपको फ्रोजन स्ट्रॉबेरी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें सोडियम और चीनी की मात्रा अधिक होती है और इसमें सैचुरेटेड फैट भी होता है। यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और हृदय रोग या स्ट्रोक के विकास की संभावनाओं को भी बढ़ा सकता है। इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए फ्रोजन स्टॉबेरी के बजाय ताजी स्ट्रॉबेरी को चुनें।
फ्रोजन रेडीमेड ब्रेकफास्ट
सैंडविच जैसे फ्रोजन रेडीमेड नाश्ते बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं होते हैं क्योंकि इनमें हाई कैलोरी, सोडियम और सैचुरेटेड फैट होते हैं। नाश्ते के लिए फ्रोजन फूड्स के बजाय उबले हुए अंडे या फिर घर का बना नाश्ता खाएं। लेकिन अगर आप जल्दी में है तो कोशिश करें कि कुछ ऐसा नाश्ता पैक कर लें जिसे बाहर भी आराम से खा सकें।
फ्रोजन बेकरी आइटम्स
बिस्कुट, वॉफ़ल या फिर डेसर्ट जैसे फ्रोजन बेकरी आइटम से बचना चाहिए क्योंकि ये बेहद अनहेल्दी होते हैं। अन्य फ्रोजन फूड की तरह इनमें भी काफी मात्रा में नमक, चीनी और फैट होते हैं।
फ्रोजन फूड्स से क्यों बचें
रक्तचाप बढ़ा सकता है
फ्रोजन फूड्स आपके ब्लड प्रेशन को बढ़ा सकते हैं क्योंकि उनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, बहुत अधिक सोडियम खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य स्थितियां विकसित हो सकती हैं।
प्रिजर्वेटिव की मात्रा अधिक होती है
फ्रोजन फूड लंबे समय तक चल सकें इसके लिए इनमें उच्च मात्रा में कहीं प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये थायराइड के साथ-साथ रक्त से ऑक्सीजन प्राप्त करने की शरीर की क्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बिना प्रिजर्वेटिव वाले फूड आइटम्स का सेवन करना चाहिए।
वजन बढ़ा सकता है
फ्रोजन फूड्स तेजी से आपका वजन बढ़ा सकते हैं क्योंकि इनमें फैट की मात्रा काफी अधिक होती है। ये खाद्य पदार्थ कैलोरी में भी उच्च होते हैं।
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026