Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना काल में आयोजित स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा स्मृति निःशुल्क महिला चिकित्सा शिविर महिलाओं के लिए लाभकारी रहा। इसमें लगभग 100 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। शिविर का लाभ बच्चों को भी मिला।
मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम और रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी की ओर से एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में 100 महिलाओं ने परामर्श लिया। रियायती दरों पर जांचें की गईं, अल्ट्रासाउंड पर भी 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई। शिविर में पांच रोगों के सात विशेषज्ञ चिकित्सकों स्त्री रोग में रेनबो आईवीएफ की निदेशक रोटेरियन एन डॉ जयदीप मल्होत्रा, रोटेरियन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रोटेरियन डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. सरिता दीक्षित, काय चिकित्सक डॉ. विश्वदीपक, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज, सर्जन डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरमीत सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

निदेशक डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना का सर्वाधिक असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ा है। लॉकडाउन के समय वे जरूरी जांचें नहीं करा सकीं। लॉकडाउन खुलने के बाद भी तमाम बंदिशों और डर की वजह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे सकीं। ऐसे में यह शिविर समय की जरूरत था। रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि उनकी माता जी स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में यह शिविर हर साल आयोजित किया जाता है। चूंकि इस वर्ष कोरोना की वजह से बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं भी डगमगा गई हैं, इसलिए शिविर को पूरी सावधानी के साथ लगाया गया था। एक बार में एक ही स्थान पर भीड़ नहीं जुटने दी गई। बिना मास्क और शारीरिक दूरी के लिए किसी को भी शिविर में अनुमति नहीं दी गई थी। शिविर स्थल के मुख्य द्वार से बाहर थर्मल स्कैनिंग और मरी की हिस्ट्री लेने के बाद ही उसे प्रवेश दिया गया। इसके लिए बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स लगाए गए थे
कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ही अत्यधिक जरूरत वाली 100 महिलाओं के बाद शिविर का संचालन रोक दिया गया। पंडाल लगाकर बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू किया गया था और एक मरीज के बाहर आने पर ही दूसरे को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। परामर्श और जांचों के बाद महिलाओं को उनकी जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम और संक्रमण की रोकथाम वाली दवाएं और प्रोटीन पाउडर भी निःशुल्क दिए गए।

शिविर में रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की ओर से रोटेरियन डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. नरेंद्र शुक्ला, डॉ. अमोल शिरोमनी, मोतीलाल जैन, अम्बरीश पटेल, शिवराज भार्गव, शशि शिरोमणि, राजेश सुराना, राजीव कुमार सिंह, रेनबो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा का सहयोग रहा
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026