दिल्ली के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ माह में दो दिन आगरा आकर देंगे सेवा
अब आगरा के मरीजों को ओपीडी के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं रही
विश्व रक्तदान दिवस पर मंच के 10 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. समाजसेवा में अग्रणी आगरा विकास मंच ने ऐतिहासिक शहर आगरा को ऐतिहासिक सौगात दी है। निःशुल्क हृदय रोग क्लीनिक का उद्घाटन खतैना रोड पर बुधवार को मैक्स हॉस्पिटल के हार्ट सर्जन डॉ. राहुल चंदोला ने किया। इस मौके पर मंच के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए को याद करते हुए उनकी इच्छा के अनुरूप हार्ट हॉस्पिटल बनाने का संकल्प लिया गया। यहां माह में दो दिन दिल्ली के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। जांचें रियायती दर पर की जाएंगी। साध्वी पूजा ज्योति ने मंगलाचरण के साथ इस अतुलनीय सेवा के लिए सबको आशीर्वाद दिया। डॉ. राहुल चंदोला का जोरदार सम्मान किया गया। इसके साथ ही आगरा विकास मंच के 10 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर विश्व रक्तदान दिवस मनाया।
सबसे पहले डॉ. राहुल चंदोला, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रमेश धमीजा, महेन्द्र जैन आदि ने भगवान महावीर और स्व. अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी और अशोक जैन सीए की जयकार की गई। डॉ. राहुल चंदोला और शांता जैन (महान समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए की पत्नी) ने क्लीनिक का उद्घाटन फीता खोलकर किया। निःशुल्क क्लीनिक शुरू होने से सिर्फ ओ.पी.डी. में दिखाने के लिए मरीजों को दिल्ली या गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं है।

इस मौके पर डॉ. राहुल चंदोला ने कहा कि आगरा विकास मंच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां आकर वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उद्देश्य यही है कि निर्धन मरीजों को दिल्ली न जाना पड़े। इसी कारण हम यहीं आकर सेवा दे रहे हैं।

मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि स्व. अशोक जैन की अंतिम इच्छा थी कि आगरा में हार्ट रोगियों के लिए अस्पताल बने। इसी के प्रथम चरण में हार्ट क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। आगरा विकास मंच अब तक 2000 मरीजों का हार्ट ऑपरेशन करा चुका है। उनके लिए यह हार्ट क्लीनिक बहुत हितकारी है।

मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि क्लीनिक पर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम, एस्कॉर्ट फोर्टिस हॉस्पिटल ओखला, नई दिल्ली और मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में सेवा दे रहे हार्ट सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सक माह में दो दिन आगरा आकर हृदय रोग मरीजों को निःशुल्क देखेंगे।

मंच के महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता संदेश जैन ने संचालन किया। डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ शरद पालीवाल, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉक्टर रमेश धमीजा, अरुण अग्रवाल सीए, राकेश जैन, अनूप, रवि अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, आशीष जैन, विजय सेठिया, कमलचंद जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, जयराम दास, ध्रुव जैन, महेंद्र जैन, रोहित जैन, ममता जैन, कविता जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026