लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर जंक्शन पर मंगलवार देर रात पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, अमिताभ ठाकुर लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। लगभग रात 2 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें एसी कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम उन्हें पूछताछ के लिए देवरिया ले गई।
भूमि आवंटन मामले में कार्रवाई
करीब तीन महीने पहले देवरिया में भूमि आवंटन से जुड़े एक मामले में अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। नूतन ठाकुर का कहना है कि जिस भूमि की बात की जा रही है, उसका कब्जा वे 25 वर्ष पहले ही छोड़ चुके थे।
पत्नी नूतन ठाकुर का आरोप
नूतन ठाकुर ने बताया कि उनके पति जरूरी कार्य से दिल्ली जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अचानक ट्रेन से उतार लिया। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे परिजनों में भी चिंता बढ़ गई है।
– एजेंसी
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026
- आगरा में एमएलसी चुनाव पर सियासी घमासान: सपा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा— “छल-बल नहीं, संगठन की ताकत से जीतेंगे” - October 22, 2026
- लालकृष्ण आडवाणी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में हुआ विशेष हवन: सदरभट्टी स्थित हरमिलापी मंदिर में द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने की प्रार्थना - October 22, 2026