अमेरिका की रिपोर्ट ने यह दावा किया कि रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोका था। यह खबर सीएनएन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से दी। अब इस रिपोर्ट का समर्थन करते हुए पूर्व राजनयिक राजीव डोगरा ने कहा कि स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है।
राजीव डोगरा ने एएनआई से इंटरव्यू में कहा कि हाल ही भारत और रूस के बीच बहुत ही सकारात्मक चर्चाएं हुई हैं। इस दौरान भारत ने अगर रूस और यूक्रेन के युद्ध में हस्तक्षेप न किया होता, तो स्थिति और भी ज्यादा विकराल होती। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करते हुए कहा था कि यह युग युद्ध का नहीं है।
परमाणु हमले तक न पहुंचे युद्ध
राजीव डोगरा ने सीएनएन की रिपोर्ट पर कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध परमाणु हमले के स्तर तक बढ़ने की रिपोर्ट बहुत ही डराने वाली है। यही कारण है कि शांति चाहने वाली शक्तियों ने भारत और अन्य देशों से संपर्क किया, जिससे युद्ध को रोका जा सके। यह युद्ध किसी भी कीमत तक खतरे के बिंदु तक नहीं पहुंचना चाहिए।
वैश्विक संघर्षों में अमेरिका की भूमिका
राजीव डोगरा ने कहा कि वैश्विक संघर्षों में अमेरिका की भूमिका किसी उग्र सांड की तरह रही है। उसने यूगोस्वालिया में खत्म हुए यूरेनियम का इस्तेमाल किया। उसने अफगानिस्तान में बड़े स्तर पर बमों का इस्तेमाल किया। इस तरह की खबरें सामने आई हैं। अब कोई दूसरा देश जब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में विचार कर रहा है, तो अमेरिका रोना बहुत ही हास्यास्पद है। उसको सबसे पहले अपने घर में झांक कर देखना चाहिए।
-एजेंसी
- ‘नौकरी’ कभी भी भाजपा के एजेंडे में थी ही नहीं…एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख - September 16, 2026
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026