पाकिस्तान में बलूचिस्तान उच्च न्यायालय और संघीय शरीयत न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद नूर मस्कानजई की हत्या कर दी गई है. शुक्रवार रात उनके गृह नगर खारन में अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी गोली मार दी.
रुखशान डिविजन के पुलिस उप महानिरीक्षक नज़ीर अहमद कुर्द का कहना है कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया.
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदौस बिजेंजो ने हमले की निंदा की है और कहा है कि उन्हें चरमपंथियों ने निशाना बनाया है.
कहाँ और कैसे हुआ हमला?
मुहम्मद नूर मस्कानजई पर उनके गृहनगर खारन में उनके घर के पास एक मस्जिद में हमला किया गया था. डीआईजी पुलिस रुखशान डिवीजन नजीर अहमद कुर्द ने बताया कि वह इस मस्जिद में इशा की नमाज़ (रात की नमाज़) अदा करने गए थे.
उन्होंने बताया, ‘‘वो मस्जिद में नमाज़ अदा करने में लगे थे तभी अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मस्जिद की खिड़की से उन पर गोलियां चला दीं.’’
उन्होंने कहा कि जब उन पर हमला हुआ तो मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या कम हो गई थी. इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें मुहम्मद नूर मस्कानजई भी शामिल हैं.
डीआईजी पुलिस ने बताया कि गोलियां पूर्व मुख्य न्यायाधीश के कंधों के नीचे लगीं. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें चार गोलियां लगी थीं. डीआईजी पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. इस वारदात की जांच की जा रही है.]
- वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में लायंस क्लब कोनरॉय का अनूठा सेवा कार्य: गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर अर्पित किया गया छप्पन भोग - October 21, 2026
- देशभर में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयादशमी पर्व: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी - October 21, 2026
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026