तुर्की ने इसराइल के साथ सभी तरह के व्यापार किए जाने पर रोक लगा दी है. तुर्की ने गाजा में ‘बिगड़ते हुए मानवीय संकट’ के लिए इसराइल को जिम्मेदार ठहराया है और इसी बात का हवाला देकर यह कदम उठाया है.
तुर्की के व्यापार मंत्रालय का कहना है कि जब तक गाजा में बिना किसी अवरोध के पर्याप्त मदद सुनिश्चित नहीं की जाती है, तब तक यह फैसला लागू रहेगा. पिछले साल दोनों देशों के बीच सात अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. इसराइल के विदेश मंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन पर तानाशाह की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री काट्ज ने लिखा, “यह तुर्की के लोगों, व्यापारियों और अतंर्राष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों को अनदेखा करना है.” तुर्की की ओर से जारी बयान में कहा गया, “निलंबन में सभी उत्पाद शामिल हैं.”
“तुर्की निलंबन को बेहद सख्ती के साथ लागू करेगा. जब तक इसराइल की सरकार ग़ज़ा में बिना किसी अवरोध के पर्याप्त मदद सुनिश्चित नहीं करती है तब तक यह निलंबन जारी रहेगा.”
1949 में तुर्की पहला मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाला देश बना था जिसने इसराइल को मान्यता दी थी. लेकिन बीते कुछ दशकों में दोनों देशों के संबंध बिगड़े हैं.
-एजेंसी
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026