Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर श्री कृष्ण मिश्रा, महासचिव पद पर मुकेश कुमार गर्ग और कोषाध्यक्ष पद पर रूपेश सिसौदिया निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन के बाद पदाधिकारियों ने बड़ी बातें कही हैं।
अध्यक्ष श्री कृष्ण ने कहा- ट्रांसपोर्टर्स की हर दिक्कत का समाधान किया जाएगा। इस समय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की शिफ्टिंग को लेकर प्रशासनिक कवायद चल रही है। यदि निर्णय कारोबार के हित में न हुआ तो विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम का निर्णय भी लिया जा सकता है।
महासचिव मुकेश कुमार गर्ग ने कहा- जल्दी ही संस्था की हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से जो भी समस्याएं रखी जाएंगी उनका समाधान कमेटी द्वारा कराने का प्रयास किया जाएगा। आगामी दिनों में संस्था के डिजिटल सेल का गठित किया जाएगा। संस्था की सूचनाएं सोशल मीडिया के साथ ही सदस्यों को व्हाट्सएप और मैसेंजर के माध्यम से भी दी जाएंगी।
कोषाध्यक्ष रुपेश सिसौदिया ने कहा कि अन्य संगठनों के साथ समन्वय बनाकर शहर के अहम मुद्दों पर कार्य किया जाएगा। नई कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों में शिव दर्शन सिंह, मनोज पाठक, सुनील कुमार दुबे, रवि गोयल, गिरीश कुमार, रोहित कत्याल, हरेंद्र सिंह, सुनील कुमार अग्रवाल आदि हैं।
राउत का राहुल को जवाब, गोडसे हिंदूवादी होते तो जिन्ना को गोली मारते
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026