Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कस्बा मिढ़ाकुर के मेन चौराहे पर शानिवार रात को ट्रक ने ग्राम प्रधान मिढ़ाकुर वंदना सोलंकी के देवर को रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया है।
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर निवासी लवकेश (25 वर्ष) पुत्र समुंदर सिंह शानिवार रात को अपने गेहूं की खेत की सिंचाई करने गया था। रात साढ़े 12 बजे वह सिंचाई करके पैदल घर आ रहा था। तभी मिढ़ाकुर चौराहे पर पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में लवकेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लवकेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं ग्राम प्रधान के देवर लवकेश की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कस्बा मिढ़ाकुर के व्यापारियों ने पूरे बाजार को बंद कर दिया है। एस ओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
शोध: अब एयर वैद्य करेगा हर्बल धूप चिकित्सा पद्धति से कोरोना का इलाज़
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026