क्रिकेट में अपने खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। स्पोर्ट्स बिजनेस वेबसाइट स्पोर्टिको द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 61वें नंबर पर हैं। इस सूची में विराट कोहली इकलौते क्रिकेटर और इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने इस साल विज्ञापनों, सैलरी और इनामी राशि से कुल 262 करोड़ रुपए ($33.9 मिलियन) की कमाई की है। इसमें 22 करोड़ रुपए विराट ने सैलरी और इनामी राशि से और बाकी 240 करोड़ रुपए विज्ञापनों से कमाए हैं।
विराट ने कप्तानी छोड़ी, पर विज्ञापन ब्रांड्स की कमी नहीं
भले ही क्रिकेट में विराट का दौर कैसा भी चल रहा हो पर उनके पास विज्ञापनों की कमी नहीं है। विराट इन दिनों उबर इंडिया, MRF टायर्स, विक्स, प्युमा, हीरो मोटोकॉर्प, MPL, ब्लू स्टार और अन्य बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। विराट की ये डिमांड तब है जब वे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग दो साल से कोई शतक नहीं लगा सके हैं, और IPL टीम और इंडियन टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं।
खेल की बात की जाए तो विराट ने 2021 से अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 30 की साधारण औसत से 725 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं और एक भी शतक नहीं लगाया है। वहीं 9 वनडे मैचों में विराट ने 4 अर्धशतकों की मदद से 271 रन बनाए हैं।
बास्केटबॉल के लेब्रॉन जेम्स कमाई में सबसे आगे, मैसी दूसरे नंबर पर
स्पोर्टिको की रिपोर्ट के अनुसार पिछले बारह महीने में कमाई के मामले में अमेरिका के बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स कमाई के मामले में सबसे आगे रहे हैं। जेम्स ने विज्ञापनों और सैलरी से कुल 982 करोड़ रुपए ($126.9 मिलियन) की कमाई की है।
-एजेंसियां
- आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज: नारी शक्ति के गौरवशाली अतीत और इतिहास के अनछुए पन्नों पर देश के विद्वानों का मंथन - October 31, 2026
- यूपी में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव, 5 का तबादला - October 31, 2026
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026