आगरा: पड़ोसी जिले फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर तीन युवतियों और आठ युवकों को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। युवतियों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार को उसायनी के निकट स्थित एक होटल में कुछ युवक-युवतियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो अलग-अलग कमरों से पुलिस को तीन युवती और आठ युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
जांच में सामने आया कि टूंडला क्षेत्र के अधिकतर होटलों में घंटों के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जा रहे हैं। सूचना पर एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह और तहसीलदार राखी शर्मा भी पहुंच गए। मौके पर मिली युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। रेस्टोरेंट को सील करा दिया गया।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026