आगरा। आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉप जोन में पैराजंपिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण जवान की दुखद मौत हो गई है। जवान का नाम मंजूनाथ बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जवान को सेना के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मृत जवान कर्नाटक का
बताया जा रहा है कि सेना के विमान से 12 जवानों पैराशूट से ने छलांग लगाई थी। इसमें से 11 सुरक्षित उतर गए लेकिन एक जवान का पैराशूट नहीं खुल पाया। वह ड्रॉप जोन से दो किलोमीटर दूर सुतैड़ी गांव के पास गेहूं के खेत में जाकर गिरा। थाना मलपुरा के इंस्पेक्टर ने घटना की पुष्टि की है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026