अमेरिका में जारी गोलीबारी के मामलों के बीच ओकलाहोमा में एक मेडिकल बिल्डिंग में राइफ़ल और हैंडगन के साथ पहुँचे एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फ़ायरिंग की, जिससे चार लोगों को मौत हो गई. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार हमलावर भी अपनी ही चलाई गोली के कारण मारा जा चुका है.
ओकलाहोमा के पुलिस अधिकारी जोनाथन ब्रूक्स ने बताया कि हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच होने की अनुमान है.
हमला अस्पताल की दूसरी मंज़िल पर हुआ, जहां डॉक्टरों के ऑफ़िस और एक ऑर्थोपेडिक सेंटर है. एक अन्य पुलिस अधिकारी एरिक दलग्लेश ने बताया कि पीड़ितों में कर्मचारी और मरीज़ दोनों हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है.
बीते सप्ताह ही एक बंदूकधारी ने टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 19 बच्चे और दो शिक्षकों की जान चली गई थी. मई माह में ही एक शूटर ने बफ़ेलो सुपरमार्केट में गोलीबारी की थी जिसमें 10 लोग मारे गए थे.
-एजेंसियां
- जनकपुरी महोत्सव में ‘हेल्प आगरा’ की एंबुलेंस बनी देवदूत: समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई पीड़ित की जान - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026