लखनऊ। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. यह एफआईआर फिलहाल आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है, लेकिन जांच के दौरान संबंधित तथ्य मिलने पर विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में भी उन्हें नामजद किया जा सकता है. पुलिस ने उनका पिस्टल कब्जे में लेकर इसका लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
केंद्रीय मंत्री व सांसद कौशल किशोर के नए घर में दो दिन पहले बेटे विकाश किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हो गई थी.
वारदात को विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया गया था. हालांकि मंत्री कौशल किशोर का दावा है कि वारदात के वक्त उनका बेटा लखनऊ में था ही नहीं. पुलिस की जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वारदात के वक्त विकास किशोर दिल्ली में था. ऐसे में हत्या के मामले में पुलिस ने फिलहाल विकास को क्लीनचीट दिया है, लेकिन चूंकि वारदात में उसका लाइसेंसी पिस्टल इस्तेमाल हुआ है, इसलिए पुलिस ने विकास के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026