Agra, Uttar Pradesh, India. घटना गुरुवार रात्रि की है लेकिन महत्वपूर्ण है। चार लोग सर्व एसआरके मॉल में फिल्म देखने के बाद पार्किंग में आए। कार में ही शराब और सिगरेट पीने लगे। गार्ड ने रोका तो मारपीट कर दी। थाना न्यू आगरा पुलिस आ गई। युवकों को अपने साथ ले गई। राजनीतिक पहुंच के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
मॉल के स्वामी सर्वप्रकाश कपूर उर्फ शौकी भाई का कहना है कि पिक्चर छूटने के बाद पार्किंग में भीड़ थी और लोग गाड़ियां बाहर निकाल रहे थे। गार्ड ने युवकों को सिगरेट और शराब पीने से रोका तो उनके साथ मारपीट कर दी। इस पर अन्य गार्ड आ गए। युवकों को पकड़ लिया। थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचित किया गया। कई बार फोन किया तो एक घंटा बाद पुलिस वाले आए। आरोप है कि ये युवक पुलिस के सामने गाली-गलौज करते रहे। न्यू आगरा पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रकरण के बारे में जानकारी दी गई तो रिपोर्ट दर्ज हुई। वह भी नामजद रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
श्री कपूर ने बताया कि डॉक्टरी मुआयना जिला अस्पताल में नहीं हुआ। आरोप है कि एक राजनीतिक पार्टी के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। उनके दबाव में डॉक्टर ने अगले दिन आने की बात कही। अब सही डॉक्टरी रिपोर्ट की उम्मीद नहीं है। इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पुलिस के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। अगर न्याय न मिला तो मॉल बन्द कर दिया जाएगा। उन्होंने चार में से तीन युवकों के नाम पता कर लिए हैं। तीनों ही भाजपा नेता हैं।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026