Live Story Time
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। एमपी सरकार की अनुमति मिलने के बाद एक महिला पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) का सालों पुराना सपना सच होने वाला है। पिछले कई सालों से अनुमति की गुहार लगा रही महिला पुलिस आरक्षक को उसकी मांग के अनुरूप (सेक्स चेंज) लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति आखिरकार मिल ही गई है।
एमपी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने सेक्स चेंज करने का एक प्राथना पत्र विभाग में सौंपा था। इस मामले में विभाग ने विधि विभाग से भी सलाह ली थी। सेक्स चेंज से जुड़े इस मामले में प्राप्त सुझावों के बाद महिला पुलिस आरक्षक लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रदान कर दी। महिला रतलाम जिला पुलिस बल में आरक्षक के तौर पर तैनात है।
- Agra News: फतेहपुर सीकरी का सुपहरा गांव बना ‘रणभूमि’, नहर की गूल को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर - February 12, 2026
- बाराबंकी: जांच के बहाने पीड़िता पर ‘दिल’ हार बैठे दरोगा साहब, महिला ने CM पोर्टल पर की शिकायत - February 12, 2026
- अमेरिका न होता तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता पाकिस्तान, आगरा में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान - February 12, 2026