Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में थानाडौकी के नगरिया गांव में बुधवार को दर्दनाक घटना हुई। पित्रा और पुत्र ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। पहले पिता ने और फिर दो घंटे बाद पुत्र ने। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम सा मच गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर डौकी अशोक कुमार का कहना है कि पिता-पुत्र की खुदकुशी का मामला सामने आया है। अभी खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या है घटना
नगरिया निवासी 45 वर्षीय दिनेश का दूध का व्यवसाय था। बुधवार सुबह सभी स्वजन उसके भैंस के बाड़े पर थे। दिनेश घर पर अकेला रह गया था। इसी दौरान उसने मफलर का फंदा बनाकर आंगन में लगे पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुबह साढ़े सात बजे परिजन घर पहुंचे तो दिनेश फंदे से लटके मिले। उन्हें नीचे उतारकर आगरा लाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बहन ने देखा
पिता की मौत की खबर सुनकर दिनेश का 12 वर्षीय बेटा अनुज भी बेहाल हो गया। सभी परिजन बाड़े पर थे। घर पर ताला था। वह छत के रास्ते से घर में कूदकर पहुंच गया। इसके बाद उसी मफलर से जिस जगह पिता ने फांसी लगाई थी, वहीं खुद फंदे से लटक गया। अनुज की बहन पूजा किसी काम से घर गई तो वह फंदे से लटका देखा।
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025
- “एक पेड़ माँ के नाम” — जयपुरिया कॉलोनी आगरा में सिंहवाहिनी संस्था ने किया वृक्षारोपण का भावपूर्ण आयोजन - July 19, 2025
- ब्रजभाषा काव्य मंच ने आगरा में पूर्वजों की स्मृति में लगाए पौधे, प्रकृति रक्षा का संकल्प - July 17, 2025