फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कल 18 अप्रैल को एक्सीडेंट हो गया। अब उनके पति विवेक दहिया ने फैंस को इसकी जानकारी दी है। हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत डेली सोप ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में ‘विद्या’ का रोल किया था। हालांकि, शो ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉक्टर इशिता भल्ला’ की भूमिका से उन्हें अपार फेम और पहचान मिली। इसके अलावा, उसी शो के सेट पर दिव्यांका की मुलाकात एक्टर विवेक दहिया से हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। बाद में इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली।
दिव्यांका को चोट लगने के कारण विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया और दिव्यांका के पास जा पहुंचे। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया।
इसमें लिखा था- ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक काम पर लौटेंगे। हम सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।
-एजेंसी
- High Court की नाराजगी के बाद एक्शन मोड में आगरा पुलिस, समय पर जवाब न देने पर रामबाग चौकी प्रभारी पर गिरी गाज - March 17, 2026
- उत्तम नगर हत्याकांड को लेकर आगरा में आक्रोश, तरुण को न्याय दिलाने के लिए पिनाहट में निकाला विशाल कैंडल मार्च - March 17, 2026
- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन पर समाजसेवा का महोत्सव, 5100 बेटियों को शैक्षणिक सहायता - March 17, 2026