मुंबई (अनिल बेदाग) : अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ रही है। हाल ही में अमृतसर के एक सिनेमाघर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के परिवारों ने फिल्म देखी। फिल्म ने न सिर्फ उन्हें अपने पूर्वजों की याद दिलाई, बल्कि भावुक भी कर दिया।
‘केसरी 2’ ने थिएटर में दस दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग त्रासदी की पीड़ा को गहराई से दर्शाती है। फिल्म देखने पहुंचे शहीदों के परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने अपने दादा को याद किया, तो किसी ने अपने पिता को, जो इस भीषण हत्याकांड में शहीद हुए थे। अपनों की याद में कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
दर्शकों का कहना था कि ऐसी फिल्में हमारे इतिहास को जीवित रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने ‘केसरी 2’ की कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति की सराहना की।
अगर फिल्म के विषय की बात करें तो ‘केसरी चैप्टर 2’ सी. शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ न्याय के लिए लड़ते हैं।
अक्षय के अलावा फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। माधवन का किरदार ब्रिटिश सरकार की ओर से मुकदमा लड़ता है, जबकि अनन्या ने भी एक वकील का दमदार किरदार निभाया है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।
-up18News
- आगरा में मनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती: ‘सबसे ऊंचे सरदार’ थीम पर कोठी मीना बाजार में प्रज्वलित होंगे सैकड़ों दीपक - October 29, 2026
- आगरा में करवाचौथ की खुशियां मातम में बदलीं: बेकाबू कार ने परिवार को रौंदा, मां और 2 साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत - October 29, 2026
- आगरा में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद: UPSSSC PET परीक्षा के चलते जिला प्रशासन का आदेश - October 29, 2026