मुंबई (अनिल बेदाग) : पायल राजपूत और अजनीश लक्मथ स्टारर साउथ की ब्लॉकबस्टर एक्शन हॉरर फिल्म मंगलवारम अब हिंदी में ‘मंगलवार’ के नाम से 9 अगस्त 2024 को ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर होने जा रही है। ईगल होम एंटरटेनमेंट्स प्रस्तुत इस फ़िल्म में दक्षिण भारत के विख्यात सितारे पायल राजपूत और अजनीश लक्मथ ने अभिनय किया है। ईगल होम एंटरटेनमेंट्स के निदेशक सुरेंद्र सुनेजा मंगलवार की रिलीज़ को लेकर काफी रोमांचित हैं।
फ़िल्म मंगलवार रहस्य और हॉरर से भरपूर फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में पहले ही धूम मचा दी है। प्रतिभाशाली पायल राजपूत और अजनीश लक्मथ अभिनीत इस ब्लॉकबस्टर ने आकर्षक कहानी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, मंगलवार एक सनसनी बन गई और सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई, जिसने कुछ ही दिनों में डिज्नी स्टार पर 150 मिलियन व्यूज मिनट के साथ अपनी सफलता का परचम लहरा दिया।
अब फ़िल्म ‘मंगलवार’ टीवी के दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है, क्योंकि इसका प्रीमियर 9 अगस्त 2024 को हिंदी में दुनिया भर में ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। फ़िल्म मंगलवार न केवल एक दिल छू लेने वाली कहानी है बल्कि एक एहसास भी है, जिसे आप देखते समय महसूस करेंगे। ‘आरएक्स 100’ और ‘महा समुद्रम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक अजय भूपति ने इस फ़िल्म को बाकी फिल्मों से काफी अलग बनाया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के जंगलों में सैकड़ों कलाकारों के साथ लगातार 75 दिन और रात शूटिंग की। शूटिंग के दौरान एडिटिंग और साउंड डिजाइन को ध्यान में रखा गया।
पायल राजपूत ने अपनी अद्भुत एक्टिंग प्रतिभा को साबित कर दिया है। कैमरामैन सिवेंद्र दसरधी ने हर सीन को बखूबी पेश किया है। ईगल होम एंटरटेनमेंट्स के निदेशक सुरेंद्र सुनेजा ने कहा कि ‘इस फिल्म में कुछ ऐसा दिखाया गया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। कंतारा फेम अजनीश बी लोकनाथ ने फ़िल्म के बैकग्राउंड म्युज़िक को यादगार बना दिया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी।
ट्रेलर का लिंकः
-up18News
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026