डिफेंस कॉलोनी सोसाइटी की अनुकरणीय पहल: 150 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, सिलाई-मेहंदी शिविर में मिला हुनर को सम्मान

PRESS RELEASE

आगरा। महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय कदम उठाया है। सोसाइटी द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की करीब 150 महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई गई।

उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सिलाई मशीनें, सिलाई किट और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सिलाई प्रशिक्षण में तुलसी, जानवी, मुस्कान एवं सोना कुमारी को सिलाई मशीनें व किट प्रदान की गई। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में पल्लवी, वैष्णवी, गरिमा, भूमि, प्रांसी एवं काजल ने अपने कौशल का लोहा मनवाया और पुरस्कार प्राप्त किया।

​’स्वावलंबन ही समाज की प्रगति है’

सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई ने इस अवसर पर कहा कि संस्था का मुख्य ध्येय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी और कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

​प्रमुख उपस्थितजन

समारोह में राजू चौहान, बंटी यादव, ज्ञानेंद्र यादव, दिनेश सेंगर, अजय राजपूत, शिव सिंह परिहार, सनी उपाध्याय, जय सिंह जुल्का, राजीव सोलंकी, उमेश यादव, नीरज गौड़, किशन कुशवाह, संदीप सोलंकी, ब्रिज पाल सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, लेखेन्द्र कुमार, एसके पचौरी, श्याम सुंदर ओझा, राजेंद्र उपाध्याय, पप्पू यादव, राम खिलाड़ी सिकरवार, रणवीर सिंह तोमर, सियाराम, तेज सिंह चहार, शिवकुमार शर्मा, सरोज पाठक, शशि त्यागी एवं शीला भदौरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh