नई दिल्ली। आबकारी घोटाले मामले सीबीआई के समक्ष पेश होने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जाएंगे। इनके अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक और निगम पार्षद भी पार्टी सुप्रीमो के साथ यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई,) मुख्यालय जाने वालों में शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों ने कहा है कि केजरीवल के साथ जाने के लिए कार्यकर्ताओं से नहीं कहा गया है, मगर माना जा रहा है दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में केजरीवाल के साथ सीबीआई मुख्यालय जाने की कोशिश कर सकते हैं।
आप रविवार को केजरीवाल को सीबीआई के समन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार लोधी रोड पर सीबीआई मुख्यालय के पास बड़ा प्रदर्शन होगा। बता दें कि आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने केजरीवाल को तलब किया है।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी के मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। इसी समय को देखते हुए केजरीवाल सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास से निकलेंगे, रास्ते में वह बापू की समाधि राजघाट भी जा सकते हैं।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026