आगरा में धूमधाम से मनाई अवंतीबाई लोधी की 193वीं जयंती
अवंतीबाईं के नाम पर सरकारी योजना का नाम रखा जाएः आनंद लोधी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वावधान में देश की पहली महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवंतीबाई लोधी की 193वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। प्रतापपुरा चौराहा, दहतोरा व अमरपुरा में अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं पर युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी के नेतृत्व में माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण किया गया।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने वीरांगना अवंतीबाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई कुछ सैकड़ा सैनिकों के साथ अंग्रेजों की फ़ौज से देश के सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ गयी। उनके बलिदान और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को इतिहासकारों द्वारा नजरअंदाज किया गया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी आज भी लोक काव्यों की नायिका के रूप में हमें राष्ट्र के निर्माण, शौर्य, बलिदान व देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज युवाओं को अवंतीबाई लोधी के इतिहास से से शिक्षा लेनी चाहिए जिससे युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रबल विकास हो। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा घर-घर तक पहुँचाने के लिए कार्य करेगी, ताकि समाज की हर बेटी अवंतीबाई की तरह वीर व साहसी बनकर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करे।
उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि किसी एक सरकारी योजना का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर किया जाए, जिससे आगे आंने वाली पीढ़ी खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके।
प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने कहा कि लोधी समाज के युवाओं को अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए एकत्रित होने की जरूरत है। तभी समाज का समग्र विकास होगा। लोधी समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। समाज के युवाओं को अपने इतिहास पर गर्व होता है कि हमने ऐसे कुल में जन्म लिया जिसमें अनेक शहीदों जन्मे, जिन्होंने अपने प्राणों को देश पर बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज को आज शिक्षा पर जोर देना चाहिए। विकास की चाबी शिक्षा से होकर जाती है। जो समाज जितना अधिक शैक्षिक रूप से मजबूत होगा, उतना ही वह समाज राजनैतिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने उ.प्र. सरकार से मांग की कि अवंतीबाई लोधी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।
जिलाध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है, जिसमें अनेक देशभक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी गुरेज नहीं किया। ऐसी ही महान शख्सियत अवंतीबाई लोधी थी जो कुछ साथियों के साथ ही अंग्रेजी फौज से भिड़ गयी थी। ऐसी वीर नारी से आज समाज के सभी वर्गों के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए कि देश का सम्मान पहले है।
प्रमुख रूप से बबलू लोधी, गुलाब सिंह लोधी,लाल सिंह लोधी, आर के राजपूत, हरिकिशन लोधी, हरिओम लोधी, अभिषेक राजपूत, राकेश लोधी, मोहन सिंह लोधी, चंदन लोधी, भूरी सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, पीतम लोधी, वीरेंद्र राजपूत, चंदन सिंह लोधी, धर्मेंद्र राजपूत, चंद्रवीर लोधी, पवन चौधरी, अनुराग राजपूत, हरदेव लोधी, मनीष राजपूत, आकाश राजपूत आदि उपस्थित रहे।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- Agra News: कुल्हाड़ा पहाड़ का संयुक्त निरीक्षण, यूपी सीमा में अवैध खनन के कोई संकेत नहीं - December 31, 2025
- मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 39वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, ट्रैफिक सिस्टम व ‘मेरा आगरा’ ऐप पर विशेष जोर - December 31, 2025
- Agra News: लोकतंत्र के प्रहरी लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि - December 31, 2025