प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है.
पीएम मोदी ने कर्नाटक के एक मामले का ज़िक्र करते हुए ये बात कही. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है.
उन्होंने कहा, “आज हनुमान जयंती पर मुझे कुछ दिन पहले की एक तस्वीर याद आ रही है. हो सकता है आप लोगों में से कई के पास ये ख़बर नहीं पहुंची होगी. मीडिया का काम था ये ख़बर पहुंचाए लेकिन नहीं पहुंचाई होगी. वो तस्वीर है कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक की.”
पीएम मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले वहां एक छोटे दुकानदार को सिर्फ़ इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, लहूलुहान कर दिया गया क्योंकि वह अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था.”
“कांग्रेस की कर्नाटक सरकार का काम देखिए. अपनी छोटी सी दुकान में एक गरीब आदमी, भक्ति भाव से हनुमान जी का स्मरण करते हुए हनुमान चालीसा सुन रहा था, उसको लहूलुहान कर दिया गया.”
“आप कल्पना कर सकते हैं कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है, अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो जाता है.”
-एजेंसी
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026