उत्तर प्रदेश में श्रीराम की नगरी अयोध्या में चल रही श्रीराम मंदिर के उदघाटन और श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या के लोग मालामाल हो रहे हैं। अयोध्या वासियों पर जमकर पैसा बरस रहा है। जो काम धंधे पिछले काफी समय से चौपट पड़े थे, उन्होंने फिर से गति पकड़ ली है। सबसे ज्यादा पैसा रियल स्टेट के कारोबारियों पर बरस रहा है।
आपको बता दें कि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर का उदघाटन होगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देश विदेश से मेहमान आ रहे हैं। कुछ अति विशिष्ठ मेहमान भी इस समारोह में भाग लेंगे और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। इस आयोजन से पहले अयोध्या में हर तरफ हर किसी का कारोबार गति पकड़ रहा है।
आपको बता दें कि अयोध्या जनपद के अन्य शहर या कस्बे की अपेक्षा धर्म नगरी अयोध्या में रीयल स्टेट के कारोबार ने अचानक से भारी तेजी पकड़ी है। यहां पर प्रोपर्टी के दामों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां जमीन की कीमत में लगभग 4 गुना की वृद्धि हुई है। रीयल स्टेट कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो रियल एस्टेट सेक्टर की तेजी फिलहाल रुकने वाली नहीं है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण जब से शुरू हुआ है, तब से जमीन के रेट में लगातार वृद्धि भी हुई है। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोग भी अयोध्या में आकर बसना चाहते हैं, जबकि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वजह से होटल और रेस्टोरेंट के प्रोजेक्ट को भी पंख लगे हैं। इसमें होटल ताज और रेडिसन जैसे दिग्गज होटल समूह भी शामिल है। जो जमीन कौड़ी के भाव भी नहीं बिक रही थी, आज उस जमीन के दाम करोड़ों तक पहुंच गए हैं।
रीयल स्टेट कारोबारी बताते हैं कि वर्ष 2019 में जिस जमीन की कीमत 1000 से लेकर 2000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थी, वह जमीन अब 4000 से लेकर 6000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से बिक रही है। इतना ही नहीं राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में प्रदेश की योगी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर की कई बड़ी परियोजनाओं पर भी काम कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश की यूपी सरकार अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा निवेश कराना चाहती है और अयोध्या धर्म नगरी को बड़े पर्यटन के रुप में विकसित करने पर भी जोर दे रही है।
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026