बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 15 मई को (आज) अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 55 साल पूरे कर लेने के बावजूद भी वह आज बेहद जवां दिखाई देती हैं। उनमें वही चार्म और ग्रेस साफ झलकता है। उनकी फिल्में हों या गाने, सभी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आज की भी जेनेरेशन उनके डांस को देख दीवानी हो जाती है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सभी ने दिल खोलकर उन्हें बधाइयां दी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हो या फिर आम जनता, सभी ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से इस खास मौके को और भी खास बनाया है। वहीं उनके पति श्रीराम नेने ने भी एक प्यारा-सा पोस्ट लिखा है और पत्नी को हैप्पी बर्थडे विश किया है।
डॉ श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, जिसमें उनको दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है। वह लिखते हैं, ‘दुनिया की सबसे सुंदर महिला, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम सबसे बेस्ट चीजें ही डिजर्व करती हो। मैं तुमको इस बर्थडे की बधाई दे रहा हूं और उम्मदी करता हूं कि आने वाले साल बेहतरीन हो और हम साथ हों। हैप्पी बर्थडे सोलमेट्स।’
बॉलीवुड में किसी को नहीं पहचानते थे माधुरी के पति
बता दें कि श्रीराम पेशे पेशे से कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलेस में एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं। माधुरी दीक्षित ने एक बार बताया था कि उनके पति को बॉलीवुड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दोनों की 17 अक्टूबर 1999 को कैलिफोर्निया में शादी हुई थी। और मुंबई में रिसेप्शन हुआ था। इसमें दिलीप कुमार, सायरा बानो और श्रीदेवी जैसे सितारों के अलावा कई राजनेता भी शामिल हुए थे लेकिन श्रीराम इनमें से किसी को पहचान ही न सके। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुलासा किया था कि नेने सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही पहचान सकते थे क्योंकि उन्होंने बचपन से ही उनकी फिल्में देखी हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में इप्टा का मार्मिक नाटक ‘रामी’ मंचित: औद्योगीकरण और शहरीकरण की दौड़ के बीच पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश - September 7, 2026
- आगरा के कछपुरा में मंदिर में मूर्तियों से कथित छेड़छाड़ पर हंगामा: हनुमान प्रतिमा के साथ आपत्तिजनक हरकत और शिव परिवार की मूर्तियां हटाने का आरोप, दो गिरफ्तार - September 7, 2026
- Romantic Song ‘Pankhida’ Released from Malhar Thakar & Puja Joshi Starrer Movie ‘Chatni’ - September 7, 2026