22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर दिया था। 23 जनवरी से रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ रामलला के दर्शन को आतुर दिखाई दी। रामलला के दर्शन को सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अयोध्या जाने वालों की एंट्री पर रोक लगा दी है। राम मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। भीड़ को काबू करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। भीड़ को बेकाबू होता देख एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।
राम मंदिर मंगलवार से भक्तों के लिए खोल दिया गया। रामलला की मंगलवार को सुबह की आरती हुई। इसके बाद भक्तों ने दर्शन करने शुरू किए। अयोध्या में अभी भी काफी भक्त भगवान रामलला के दर्शन के लिए रुके हुए हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अभी अयोध्या नहीं आने की अपील कर रहा है। सुबह मंदिर में दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। जांच के लिए लगाए गए मेटल डिटेक्टर को रौंदते हुए भक्त आगे बढ़ गए और पुलिस-प्रशासन बस मजबूर देखता रहा।
भीड़ को बेकाबू होता देख प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने खुद मोर्चा संभाल लिया और लोगों से अपील करते रहे। प्रशांत कुमार लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बाराबंकी पुलिस ने लोगों से अयोध्या नहीं जाने की अपील की है। अयोध्या के एंट्री गेटों पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है।
-एजेंसी
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026