[ad_1]
गाजियाबाद में शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गए। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में एसपी क्राइम, सीओ सिटी-3 और इंदिरापुरम के एसओ की बुलेटप्रूफ जेकेट में गोलियां लगी हैं। मारे जाने वाले बदमाशों में बिल्लू दुजाना एक लाख का और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस ने बिल्लू को इंदिरापुरम जबकि राकेश को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना वेव सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में वांछित चल रहे थे। बिल्लू दुजाना एक लाख का इनामी और राकेश 50 हजार का इनामी था। पुलिस की बिल्लू से इंदिरापुरम तो राकेश से मधुबन बापूधाम क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।
बिल्लू पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाश कविनगर क्षेत्र में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के भी आरोपी थे। एक दिन पहले ही गाजियाबाद के स्थायी एसएसपी बनाए गए मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस की बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। एक ही दिन में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारना पुलिस की बड़ी सफलता है।
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026