बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 185 यात्री सवार थे. विमान पटना से दिल्ली आ रहा था.
अधिकारियों के अनुसार विमान स्पाइस जेट का था. उड़ान भरते समय विमान के इंजन में आग की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई.
पटना डीएम ने मीडिया को बताया कि विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि विमान के बाएं पंख में आग लगी. लोगों ने नीचे से विमान के इंजन में आग लगते देखा.
उन्होंने कहा कि फिलहाल तकनीकी ख़राबी को विमान में आग लगने का कारण माना जा रहा है. इंजीनियरिंग टीम इसकी जांच में जुट गई है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026