[ad_1]
टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि वो निश्चित नहीं हैं कि ट्विटर को ख़रीदने की उनकी कोशिश सफल हो भी पाएगी या नहीं. उन्होंने कनाडा के वैंकूवर में आयोजित टेड 2022 सम्मेलन में यह बात कही.
मस्क ने ये भी कहा है कि यदि ट्विटर उनकी इस पेशकश को ख़ारिज करता है, तो उनके पास एक ‘प्लान बी’ भी है. हालांकि उन्होंने अपनी इस योजना के बारे में कुछ नहीं बताया.
उन्होंने उस कार्यक्रम में यह भी कहा कि ट्विटर को और ‘खुला’ और ‘पारदर्शी’ बनने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि फ्री स्पीच के लिहाज से ट्विटर को समावेशी होना चाहिए.
क्या है एलन मस्क की पेशकश?
उनका यह बयान उस ख़बर के सामने आने के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि एलन मस्क ने ट्विटर को ख़रीदने के लिए क़रीब 40 अरब डॉलर की पेशकश की है.
बताया गया है कि एलन मस्क ने ट्विटर के एक शेयर के बदले 54.20 डॉलर की पेशकश की है.
इसके बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों से कहा था कि उनकी कंपनी इस पेशकश का मूल्यांकन कर रही है.
रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल ने कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि ट्विटर को इस पेशकश का बंधक नहीं बनाया जा रहा है.
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026