केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कहा कि 20 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायों को एक अप्रैल से बी2बी (व्यवसाय से व्यवसाय) लेनदेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक चालान काटना होगा।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के तहत बी2बी लेनदेन पर 500 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए एक अक्टूबर 2020 से ई-चालान अनिवार्य कर दिया गया था। बाद में इसे एक जनवरी 2021 से 100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य बना दिया गया।
पिछले साल एक अप्रैल से 50 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियां बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान काट रही थीं। अब इसके दायरे में 20 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों को लाया जा रहा है।
ईवाई इंडिया के टैक्स पार्टनर बिपिन सपरा ने कहा कि इस कदम से कर अनुपालन सरल होगा और इनपुट टैक्स क्रेडिट संबंधी धोखाधड़ी में भी कमी होगी।
-एजेंसियां
- भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई वरिष्ठ नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त - September 24, 2026
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026