भारत चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और भाजपा सांसद दिलीप घोष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इलेक्शन कमीशन ने सुप्रिया के सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर किए गए पोस्ट के लिए नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को 29 मार्च शाम 5 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है।
सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया
सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया। इसमें कंगना रनोट की तस्वीर थी। विवाद बढ़ने पर श्रीनेता ने सफाई दी कि वह कभी भी किसी महिला के बारे में इस तरह की निजी और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा, ‘कई लोगों के पास मेरे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक है। उनमें से किसी ने बेहद अनुचित पोस्ट किया है।’ जैसे ही मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट हटा दी। बाद में उन्होंने बताया कि एक्स हैंडल पर पैरोडी अकाउंट ने यह आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
-एजेंसी
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026