ड्रोन से नमाजियों पर की गई पुष्प वर्षा
मस्जिदों पर रही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आगरा। ईद उल फ़ितर पर आज सुबह से ही मस्जिदों में नमाज़ अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। रमजान के पाक महीने के बाद ईद उल फितर का मुकदम त्यौहार मुलहकुल की नगरी आगरा में पूरे रस्मी रिवाज के साथ मनाया जा रहा है। आगरा में शाही इंदगाह पर नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों और मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी।
ताजमहल पर सात बजे से ईद की नमाज के लिए नमाजी आने लगे थे। ईद के खास मौके पर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (एएसआई) को और ताजमहल में सुबह सात बजे से 10 बजे तक प्रवेश निशुल्क रखा गया। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग काफी संख्या में यहां नमाज अदा करने पहुंचे।
ताजमहल पर ईद की नमाज काअलग ही नजारा राहा। वहां नमाजियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए सैलानियों ने भी इस पल को अपने कैमों में कैद किया। बता दें कि दुनिया की इस सबसे खूबसूरत इमारत में मुगल बादशाह शाहजहां से प्रथादत के लिए विशेष स्थान बनाया था। इस्तराम की मान्यता के अनुसार यह पश्चिम दिशा में है।
ऐसे में यहां पर ही ई खास मौकों पर नमाज अदा की जाती है। नमाज के बाद मुस्लिम समाज में एक दूसरे को ईद की बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हुआ। आगरा में शाही ईदगाह पर पहुंचे राजनीतिक लोगों और शहर में प्रमुख लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी।
लोगों ने आपस में गले मिलकर बधाई दी। पुलिस ने भी आज कड़े बंदोबस्त कर रखे हैं। नमाज़ अदा करने जाने वालों पर ड्रोन से निगरानी की जाती रही। साथ ही नमाजियों पर पुष्प वर्षा की गई।
आज सुबह सबसे पहले शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई। यहां पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने नमाज के बाद नमाज़ियों के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
इसके बाद ईदगाह नगला मेवाती, शाही जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, कटरा नील, नाई की मण्डी, बड़ी मस्जिद, शहीद नगर, कासिम वाली मस्जिद, घाटी मामूं भांजा, मस्जिद मोतमिद खां, माल का बाज़ार, मस्जिद सुल्तान परवेज़, कश्मीरी बाज़ार, अकबरी मस्जिद, किनारी बाज़ार, बाबरी मस्जिद, जमुना पार, शाही मस्जिद, लोहामण्डी, शाही मस्जिद रफीउज़्ज़मां, राजामण्डी, मस्जिद ताजमहल, शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा, नूरी मस्जिद, नूरी दरवाज़ा, मस्जिद दरगाह सैयदना सरकार, न्यू आगरा, ऊंची मस्जिद उमर फ्रूक, छिली ईट रोडऔर मस्जिद जाल, फुलट्टी बाज़ार सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई और नमाज के बाद सभी ने एक- दूसरे को मुबारकबाद दी।
फतेहपुरसीकरी में नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
ईद उल फितर के अवसर पर शाही जामा मस्जिद सहित दर्जनभर मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
कस्बा क्षेत्र में शाही जामा मस्जिद ,चांद मस्जिद, बड़ी मस्जिद ,घंटाघर मस्जिद, मोती बाग मस्जिद समेत दर्जन भर से अधिक मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई । शाही जामा मस्जिद में हजारों लोगों द्वारा एक साथ नमाज अदा की तथा सज्जादा नशीन रईस मियां चिश्ती असद अरशद अजीम फरीदी ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए। हर मस्जिद पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
इस दौरान पूर्व चेयरमेन मो इस्लाम, नरेंद्र सिंह इंजीनियर, राजेश शर्मा समाजसेवी, हाजी आजाद, अल्ताफ कुरेशी, अनवर कुरेशी, आशिफ आदि ने लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
- आगरा में AI का खौफनाक दुरुपयोग: युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल, एक ही परिवार के 4 पर केस - July 13, 2026
- आगरा के सूर सदन में कविताओं की महफिल: ‘घर के वास्ते’ काव्य संध्या में स्वयं श्रीवास्तव और मानिका दुबे ने बांधा समां - July 13, 2026
- आगरा के डीईआई का ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’: 1,200 स्वयंसेवकों ने यमुना तट से कैंपस तक लगाए 2,800 पौधे - July 13, 2026