प्रवर्तन निदेशालय ED ने भारत में शाओमी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को तलब किया है. चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी शाओमी का कारोबार भारत में विदेशी मुद्रा क़ानूनों के अनुरूप है या नहीं, इसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जाँच कर रहा है. इसी जाँच के तहत पूछताछ के लिए पूर्व एमडी मनु कुमार जैन को तलब किया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कुछ विशेष जानकारियों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल फरवरी में कंपनी के ख़िलाफ़ जाँच शुरू की थी. निदेशालय ने मनु कुमार जैन को जाँच से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए कहा था.
सूत्रों का कहना है कि मनु कुमार जैन फ़िलहाल दुबई में शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट हैं. वो फ़िलहाल भारत में थे लेकिन उनके यहाँ आने की वजह साफ़ नहीं थी.
आयकर चोरी के आरोप में भारत में कंपनी के दफ़्तर पर पिछले साल दिसंबर में छापा मारा गया था.
-एजेंसियां
- योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आधी रात को 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ और झांसी के एसएसपी बदले - August 21, 2026
- ”पापा ऊपर से अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देख रहे होंगे”: राजीव गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट - August 21, 2026
- SIT अध्यक्ष को 26 नए दस्तावेज सौंपेंगे संजय सिंह: कहा—यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे - August 21, 2026