प्रवर्तन निदेशालय ED ने मंगलवार को आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में चार से पांच ठिकानों पर तलाशी ली। आप विधायक के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई।
AAP विधायक के तीन सहयोगी भी हो चुके गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत चार-पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई। इससे पहले अक्टूबर महीने में ईडी ने आप विधायक के परिसरों पर छापा मारा था। इस मामले में अमानतुल्ला खान के तीन कथित सहयोगियों को भी प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर महीने में गिरफ्तार किया था।
जांच एजेंसी का ईडी पर है यह आरोप
जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर आरोप लगाया कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती से धन इकट्ठा किया और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया। खास बात है कि सीबीआई की एफआईआर और दिल्ली पुलिस की शिकायतें आप विधायक के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का आधार बनीं हैं।
सहयोगियों के नाम पर संपत्ति खरीदने में किया निवेश
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अमानतुल्ला खान ने आपराधिक गतिविधियों से बड़ी रकम अर्जित की और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर दिल्ली में विभिन्न अचल संपत्तियों की खरीद में निवेश किया गया था। कहा गया है कि छापे के दौरान भौतिक और डिजिटल साक्ष्य के रूप में कई दोषपूर्ण सामग्रियां जब्त की गईं, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में खान की भूमिका का संकेत देती हैं।
-एजेंसी
- मैनपुरी: ईएमटी शालिनी की सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, सीएमओ ने दी बधाई; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - September 1, 2026
- आगरा में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: ताजमहल और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू, विशेष वार्ड आरक्षित - September 1, 2026
- बीजेपी आगरा महानगर की मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना कार्यशाला आयोजित: आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश - September 1, 2026