प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई ठिकानों पर मुंबई और आसपास के इलाक़ों में छापेमारी कर रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर पर ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को सुबह छापा मारा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों को लेकर महाराष्ट्र के एक राजनेता भी ईडी के निशाने पर है. ईडी नेताओं और दाऊद के कथित सहयोगियों के बीच पैसे के लेन-देन की भी जाँच कर रही है. इससे 15 दिन पहले एनआईए ने दाऊद इब्राहिम के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी. ईडी की छापेमारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर उनके पास जानकारी है, तो देश की सुरक्षा के लिए वे ऐसा कर सकते हैं.
संजय राउत ने कहा कि गुजरात में देश का इतना बड़ा बैंक घोटाला हुआ उसे किसने दबाने की कोशिश की? 2 साल से ममाले की एफआईआर तक नहीं हुई, मुख्य आरोपी भाग कैसे गए ये एक चिंता का विषय है.
- आगरा में जाम छलकाने का नया रिकॉर्ड: होली के 3 दिनों में गटक गए 38 करोड़ की शराब - March 6, 2026
- अपराध में AI का तड़का: आगरा के व्यापारी से मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, ChatGPT से भोजपुरी में दी धमकी, चार गिरफ्तार - March 6, 2026
- आगरा में हैदराबाद पुलिस का बड़ा छापा: खंदौली का केमिस्ट्री शिक्षक हिरासत में, जोधपुर की गुटखा फैक्ट्री के ‘हानिकारक फार्मूला’ कांड से जुड़े तार - March 6, 2026