हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है। जहां एक इको गाड़ी ने बाइक और स्कूटी सवार लोगो को सामने से टक्कर मार दी। इको गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो सगे भाई और स्कूटी पर सवार एक शख़्स की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस हादसे की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मदद से घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस हादसे में घायल हुए इको गाड़ी चालाक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इको गाड़ी चालाक से हादसे की जानकारी जुटा रही है।
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बघराया के पास का है। जहां आज एक इको गाड़ी ने सड़क पर गड्ढे बचाने के चक्कर में एक बाइक और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना जवान 22 वर्षीय सुमित और उसके 24 वर्षीय भाई अमित पुत्र नारायण हरि के रूप में हुई है। दोनों भाई अपनी ननिहाल जलेसर के गांव चिरगांव से अपने गांव पदु मुरसान जा रहे थे।
वहीं इस हादसे में स्कूटी सवार 55 वर्षीय योगेश कुमार निवासी शिव कॉलोनी सिकंदराराऊ की भी मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर सवार उनका बेटा निमेष गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में इको चालक विजय निवासी गांव मदनपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वहीं इस हादसे में पुलिस का कहना है कि इको गाड़ी ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मारी थी। जिसके चलते 3 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन दोनों घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
– साभार सहित
- मेरठ में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, 10 बार साँप काटने की साजिश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज - April 17, 2025
- Agra News: भाजपा ने आयोजित की बाबा साहब सम्मान गोष्ठी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया संबोधित - April 17, 2025
- Agra News: जामा मस्जिद मामले में पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, तो व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान - April 17, 2025