आगरा। आगरा से श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा संस्था के तत्वाधान में श्रावण मास में श्री गोवर्धन महाराज जी के पावन दर्शन एवं सप्तकोषी परिक्रमा हेतु आगरा से श्री गोवर्धन धाम पैदल यात्रा नेहरू नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से सैकड़ों पदयात्रियों के समूह में बड़े हर्षोल्लास के साथ ठाकुर जी का भजन-कीर्तन करते हुए श्री गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुयी।
यात्रा के प्रारम्भ में समूचा नेहरू नगर क्षेत्र एवं एमजी रोड, गोवर्धन एवं वृन्दावन की तरह श्री राधे-राधे और श्री गिराजधरण हम तेरी शरण के जयघोष से गुंजायमान हो रहा था तथा भक्तों पर फूलों की बारिश हो रही थी श्री गिर्राज जी महाराज स्वयं रथ पर विराजमान होकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे थे। हर कोई ठाकुर जी के पावन सानिध्य में गोवर्धन धाम जाने के प्रसन्नचित व प्रमुध्यान में मगन हो झूमकर चल रहे थे।
यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित और आरती कर समाजसेवी भगवानदास बंसल ने संयुक्त रूप से झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने इस कार्य को प्रभू कार्य कहते हुए मण्डल के प्रत्येक चरण सेवक का आगामी वर्षों में और अधिक भव्यता से करने के लिए प्रयासरत रहें ऐसा आशीर्वाद दिया।
संस्थापक अध्यक्ष रमन बाबू अग्रवाल ने बताया कि श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ चल रही पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया। अन्त में समाधियां फार्म हाउस पर जीएमबी परिवार द्वारा भोजन प्रसादी कराकर सभी पदयात्रियों को गोवर्धन धाम के लिए प्रस्थान कराया।
नितेश अग्रवाल ने बताया कि आगरा से पदयात्रा कर यात्री 1 अगस्त की सुबह गोवर्धन पहुंचेंगे तथा रात्रि में सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा कर 2 अगस्त को प्रातः आठ बजे गिर्राज महाराज का अभिषेक, नौ बजे भजन कीर्तन, ग्यारह बजे साधु संत सेवा और दोपहर बारह बजे महाप्रसादी का आयोजन गोवर्धन में गुरु शरणानंद के काष्णेय गुरु आश्रम पर होगा।
पदयात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर रही। इस अवसर पर सचिव मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष नरेंद्र दत्त गोयल, राजेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष राकेश मंगल, संयोजक विजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंघल, संजय मित्तल, आशीष अग्रवाल, शांति स्वरूप गोयल, नीरज जैन, जगदीश बगला, संतोष शर्मा, रमेश चन्द आदि मौजूद रहे।
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026