ट्विटर से यूजर्स लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं अगर आप भी मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो इस तरीके को फॉलो कर के कमाई करना शुरू कर सकते हैं. यहां जानें कि आप कैसे अपने ट्विटर अकाउंट से पैसे कमा सकते हैं और अपना लाखों का फायदा कर सकते हैं.
ट्विटर ने हाल में अपना ट्विटर से कमाई करने वाला प्रोग्राम शुरू किया था और अब इससे यूजर्स को पैसे मिलने भी शुरू हो गए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है कि उनके पास ट्विटर से पैसे आने लगे हैं और उनकी कमाई शुरू हो गई है. लोगों द्व्रारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीन शॉट्स के मुताबिक, ट्विटर एक्स ने यूजर्स को पैसे देना शुरू कर दिया है. अगर आप भी ट्विटर (X) से पैसा कमाने का सोच रहे हैं तो इस आसान से तरीके को फॉलो कर के मोटी कमाई कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको कंपनी की कुछ टर्म्स और कंडीशन को फॉलो करना होगा.
Ads रेवेन्यू प्रोग्राम, कैसे होगी कमाई
इलोन मस्क के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम में एलिजिबल क्रिएटर्स को प्लेफॉर्म Ads से जो कमाई होती है उसका कुछ हिस्सा देता है. अगर आपको भी इन यूजर्स की तरह ट्विटर एक्स से कमाई करनी है तो इसके लिए आपके 500 से ज्यादा फॉलोअर्स होना जरूरी है. इसके अलावा बीते 3 महीनों में आपके अकाउंट पर ऑर्गेनिक 15 मिलियन ट्वीट इंप्रेशन होने चाहिए (अकाउंट वेरिफाइड होना चाहिए).
अगर आप इन तीनो शर्तों को पूरा कर लेते हैं तो आप इलोन मस्क के ads रेवेन्यू प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी इस प्रोग्राम के लिए आपको अपना ट्विटर अकाउंट मोनेटाइज कराना जरूरी है.
900 रुपये दिए और ट्विटर से कमाए लाखों
सोशल मीडिया पर इन दिनों कई यूजर्स अपनी ट्विटर से की कमाई का स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, क्रिएटर्स को इस्टाग्राम और फेसबुक के तरह ट्विटर से भी पैसे मिलना शुरू हो गए हैं.
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026