गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार को सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला प्रशासन ने बताया कि इससे किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है।
गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र जिले में रापड़ से 19 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में था।
आईएसआर के मुताबिक भूकंप सतह से 21.7 किलोमीटर की गहराई पर आया।
उल्लेखनीय है कि गत दो सप्ताह में भूकंप के 3.4 तीव्रता के तीन झटके जिले में महसूस किए जा चुके हैं। कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से ‘अति संवेदनशील’ जोन में आता है।
जनवरी 2001 में आए भूकंप से जिले में भारी तबाही मची थी और करीब 13,800 लोगों की मौत हुई थी जबकि 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।
-एजेंसियां
- धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल - March 11, 2026
- पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश - March 11, 2026
- बेटियों के जन्म पर ससुराल बना ‘यातना गृह’: आगरा में पूर्व प्रधान जेठ समेत 7 पर केस, दुष्कर्म और प्रताड़ना के संगीन आरोप - March 11, 2026