चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, दिखी बड़ी एकता और आस्था
सोनी फिर से अध्यक्ष निर्वाचित, हेमंत भोजवानी महासचिव बने
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India,Bharat सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। सिंधु भवन कमला नगर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद नए सदस्यों की घोषणा की गई। खास बात यह रही कि चुनाव न सिर्फ सर्वसम्मति से संपन्न हुए बल्कि अब तक वह लोग जो इस संगठन से दूरी बनाए हुए थे, वह भी इसमें शामिल हुए और सिंधी एकता की मिसाल कायम की। चुनाव अधिकारी जगदीश कुकरेजा और श्याम लाल रंगनानी बनाए गए। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी के प्रयास रंग लाये। सभी लोग सिंधी सेंट्रल पंचायत के साथ एकाकार हुए।
नई कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सोनी अध्यक्ष पद पर बरकरार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, परमानंद अतवानी और सूर्य प्रकाश मदनानी होंगे। श्याम लाल रंगनानी और नंद लाल आयलानी संरक्षक होंगे।

हेमंत भोजवानी को महामंत्री, जय रामदास होतचंदानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, दौलत खुबनानी, नरेंद्र पुरसनानी, भोजराज लालवानी चुने गए। मेघराज दियालानी मीडिया प्रभारी पद पर कायम रहे।
अशोक पारवानी ऑडिटर, कन्हैया लाल मनवानी, पुरुषोतम लछवानी, राजू खेमानी संगठन मंत्री बने। वहीं श्याम भोजवानी, रमेश कल्यानी, लाल एम सोनी, वासुदेव ग्वामलानी सलाहकार पद पर चुने गए। महेश सोनी को कानूनी सलाहकार बनाया गया।

सभी कार्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के नेतृत्व में होंगे
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार झूलेलाल जयंती शोभायात्रा से लेकर अन्य सभी कार्यक्रम जो शहर में अलग-अलग संगठनों के द्वारा किए जा रहे थे, वह सभी अब सिंधी सेंट्रल पंचायत के निर्देशन में संपन्न होंगे। झूलेलाल जयंती के अवसर पर ज्योति विसर्जन कार्यक्रम बल्केश्वर में झूलेलाल यमुना घाट पर होता था जिसे राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा संपन्न किया जाता था। अब यह कार्यक्रम भी सिंधी सेंट्रल पंचायत के बैनर तले होगा। इस पर सभी ने एकमत से सहमति जताई।
अगर आप मोटापा और अन्य समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, माइग्रेन, दर्द, सूजन आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर बिना दवा के स्वस्थ हो सकते हैं। मैं आपकी मदद के लिए तत्पर हूं।
अभी कॉल करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह, पत्रकार, लेखक, वेलनेस कोच
9412652233
8279625939
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026