रूस के यूक्रेन पर हमले के असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी के मंडी हाउस इलाके में हिंदू सेना ने महान रूसी कवि अलेक्जेंडर पुश्किन की आदमकद मूर्ति पर पोस्टर चिपका दिया। पोस्टर में यूक्रेन के साथ युद्ध में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का समर्थन किया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भारत का हिंदू पुतिन के साथ है।
हिंदू सेना की तरफ से पुश्किन की आदमकद प्रतिमा के नीच लगाए गए पोस्टर में अखंड रूस की वकालत की गई है। पोस्टर में लिखा है कि रूस सोवियत यूनियन को स्थापित कर रहा है। जय हो अखंड रूस, जय भारत। मूर्ति के नीचे दो पोस्टर चिपकाए गए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि हिंदू सेना की तरफ से इस तरह का पोस्टर लगाया गया हो।
अकबर रोड पर भी चिपकाया था पोस्टर
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में हिंदू सेना ने लुटियंस दिल्ली के इलाके अकबर रोड पर भी विक्रमादित्य मार्ग के नाम वाला पोस्टर लगाया था। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने ट्विटर पर पोस्टर लगाते हुए वीडियो जारी किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था कि 7 अक्टूबर के ही दिन मुगल अकबर को सम्राट विक्रमादित्य हेमू ने हरा कर दिल्ली के तख्त पर शासन किया था। इतना ही नहीं, हिंदू सेना की तरफ से पुलिस बैरिकेड पर अकबर का विवादित पोस्टर भी लगाया था।
रूसी भाषा के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं पुश्किन
एलेक्जेंडर पुश्किन को रूसी भाषा का सर्वश्रेष्ठ कवि माना जाता है। उन्हें आधुनिक रूसी कविता का संस्थापक भी माना जाता है। भारत और रूस के संबंधों की मजबूती को दर्शाने के लिए दिल्ली के मंडी हाउस में रूसी कवि की आदमकद प्रतिमा लगाई गई है। पुश्किन के अलावा लेनिन की मूर्ति सहित लियो टॉल्सटॉय जैसे रूस के कई महान हस्तियों के नाम पर दिल्ली में सड़कों के नाम भी रखे गए हैं।
-एजेंसियां
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026
- अयोध्या चढ़ावा मामला: इस्तीफा प्रकरण के बीच ट्रस्ट ने कहा- चंपत राय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर न्यास करेगा विचार, अफवाहों से बचने की अपील - June 27, 2026