[ad_1]
जम्मू-कश्मीर में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप के झटके सोमवार 12 बजकर 9 मिनट पर जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में महसूस किये गए हैं। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर किश्तवाड़ जिले में भूकंप आया। दोपहर में अचानक आए भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में पहले भी आ चुका भूकंप
उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बीते कुछ हफ्तों में भूकंप रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि इन सभी इलाकों में भूकंप के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026